Missing Minor Girls : झारखंड में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) के गायब होने के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि बेटियों की सुरक्षा के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। पत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोकभवन ने माना है कि पुलिस की धीमी कार्रवाई के कारण कई गंभीर घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में Police को सख्त कदम उठाने और दोषियों में कानून का डर पैदा करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, राज्य के सभी जिलों में लंबित मामलों की समीक्षा करने को कहा गया है। हर जिले से update Report तैयार कर लोकभवन को भेजनी होगी।
राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि गुमशुदगी (Missingness) के मामलों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्दी न्याय मिल सके।

