बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के पाकुड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार से झारखंड-बंगाल सीमा को सील कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले वाहन की सख्ती से जांच की जा रही है।

पाकुड़ जिला West bengal के मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों से सटा हुआ है, इसलिए इसे चुनाव के दौरान संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और अन्य बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

सीमावर्ती इलाकों में Check post बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर बॉर्डर के साथ-साथ महेशपुर, पाकुड़िया और रदीपुर इलाके में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस वाहनों की डिक्की खोलकर तलाशी ले रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पाकुड़िया प्रखंड के राधानगर, गणपुरा और बेनाकुड़ा चेकपोस्ट पर भी कड़ी जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

वहीं महेशपुर के सोनारपाड़ा चेकपोस्ट (Sonarpada Checkpost) पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोककर जांच की जा रही है।

सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि नदी मार्ग पर भी नजर रखी जा रही है। गंगा और अन्य नदियों के घाटों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि नावों के जरिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

पाकुड़ के SP अनुदीप सिंह ने बताया कि सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

खड़गे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img