IRS अधिकारी की बेटी मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद भागते CCTV में कैद

New Delhi: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी पीली टी-शर्ट पहने बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके कंधे पर बैग टंगा हुआ नजर आता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में लूटपाट के सबूत भी मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

आरोपी की पहचान, हत्या से पहले दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले उसने अपने गांव में पड़ोस की एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी।

घर में अकेली थी युवती, उसी दौरान हुई वारदात

बताया गया कि बुधवार सुबह दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर में मिला था। युवती एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बेटी थी। घटना के समय माता पिता जिम गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

संघर्ष के मिले सबूत

घटनास्थल से संघर्ष के स्पष्ट संकेत मिले हैं। कमरे में सामान बिखरा हुआ था और युवती का शव फर्श पर पड़ा मिला। इससे साफ है कि युवती ने आरोपी का विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती को काबू करने के लिए सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया। इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल या किसी तार से गला घोंटकर हत्या की गई। शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

पहले इसी घर में काम करता था आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इसी घर में नौकर के तौर पर काम कर चुका था। उसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। बताया गया कि आरोपी सात से आठ महीने तक इस घर में काम करता रहा और उसे परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सुबह करीब छह बजे बिल्डिंग के आसपास देखा गया। इससे शक और मजबूत हुआ कि वह पहले से ही मौके की तलाश में था।

ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज की बात भी सामने आई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और उस पर कर्ज भी था। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद उसने घर में लूटपाट भी की।

द्वारका के होटल से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। वह एक होटल में ठहरा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

यह मामला दिल्ली से लेकर राजस्थान के अलवर जिले तक फैल गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और केस को मजबूत बनाने की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Topics

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...

खड़गे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img