गिरिडीह में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी साजिश नाकाम की, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Giridih news: झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों ने समय रहते एक बड़ी उग्रवादी साजिश को विफल कर दिया। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री (Satchel charge) बरामद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, 21 अप्रैल (मंगलवाल) की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और CRPF की 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि कानीडीह चतरो जोकाई नाला क्षेत्र में उग्रवादियों ने हथियार और विस्फोटक छिपा रखे हैं।

यह भी आशंका जताई गई थी कि हाल ही में हजारीबाग में हुई मुठभेड़ में चार उग्रवादियों (Militants) के मारे जाने के बाद उनके साथी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

सूचना के आधार पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के साथ सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान शामिल थे। YTeam ने पारसनाथ के पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

Search Operation के दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किए गए, जिन्हें बड़ी साजिश में इस्तेमाल किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

Hot this week

Topics

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...

खड़गे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img