JPSC Exam 2024 : JPSC (Jharkhand Public Service Commission) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा 26 अप्रैल, रविवार को जिले के 93 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में होगी। इसमें करीब 39,265 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केंद्राधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को कहा गया है कि सभी केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी और पर्यवेक्षक परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगे। उड़नदस्ता टीम को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।
परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के Sealed Packet खोलने और बंद करने की प्रक्रिया की Videography कराई जाएगी। केंद्राधीक्षकों को अनुशासन और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में Mobile Phones, Calculators, Bluetooth Devices और स्मार्ट वॉच जैसे Electronic उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। Jharkhand Competitive Examination Act 2023 के तहत नकल या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर Metal Detector से जांच, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराई जाएगी। साथ ही केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

