इंजीनियर, टीचर और गेम डेवलपर… जानें वॉशिंगटन फायरिंग के आरोपी कोल थॉमस एलन की पूरी कहानी

Washington D.C: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में संदिग्ध की पहचान सामने आ गई है। आरोपी का नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है। वह दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि होटल में उस समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। फायरिंग के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने एलन को पकड़ लिया।

ट्रंप अधिकारियों को बनाना चाहता था निशाना

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अधिकारियों के सामने कबूल किया कि वह ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था। अब उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फायरिंग के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार लग रहा है।

पेशे से टीचर और वीडियो गेम डेवलपर

जांच में सामने आया है कि 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन लॉस एंजिल्स के पास टॉरेंस इलाके का निवासी है। वह पेशे से एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है। उसके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह ‘C2 एजुकेशन’ नाम की ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर काम कर रहा था। कंपनी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का खिताब भी मिला था।

इंजीनियरिंग से लेकर कंप्यूटर साइंस तक की पढ़ाई

एलन ने साल 2017 में ‘कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद पिछले साल उसने ‘कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स’ से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। इससे साफ है कि आरोपी काफी पढ़ा-लिखा और तकनीकी बैकग्राउंड वाला है।

राजनीति से भी रहा जुड़ाव

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि एलन का राजनीति से भी जुड़ाव रहा है। फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड के अनुसार, अक्टूबर 2024 में कोल थॉमस एलन ने कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए 25 डॉलर का दान दिया था।

Hot this week

बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र में वेतरकेरा...

चाईबासा से रांची के लिए निकली पदयात्रा, भारी वाहनों के खिलाफ लोगों का विरोध

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से रांची तक एक...

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र में वेतरकेरा...

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img