Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को शहर के प्रमुख इलाके ज़ुलु पार्क के पास संत रोबर्ट बालिका विद्यालय के नजदीक एक फर्नीचर दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान से अचानक आग की लपटें और काला धुआं उठने लगा। इलाके में रिहायशी घर और पास में स्कूल होने के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फर्नीचर जलकर राख
दुकान के अंदर रखे सोफा, बेड, अलमारी और अन्य लकड़ी के सामान आग में जल गए। लकड़ी और पॉलिश के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। अब तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Also Read : दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

