झारखंड में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 1 मई 2026 से होगी स्व-गणना

Jharkhand Census 2027 : झारखंड में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना निदेशक प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य में जनगणना (Census) की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। पहले चरण में लोग 1 मई से 15 मई तक खुद से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे।

ऑनलाइन खुद भर सकेंगे जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, इस बार लोगों को मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। संयुक्त निदेशक सतेंद्र गुप्ता (Joint Director Satendra Gupta) ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था से आंकड़े जल्दी और सटीक मिलेंगे, साथ ही सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी :

– पहला चरण: 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना
– 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार की जाएगी
इस दौरान 34 कॉलम और 33 सवालों के जवाब लिए जाएंगे।

दूसरे चरण में लोगों की गिनती

दूसरा चरण 9 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक पूरे देश में एक साथ होगा। इसमें लोगों की वास्तविक गणना की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में जाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी।

राज्य में बड़ी संख्या में कर्मी तैनात

जनगणना कार्य के लिए देशभर में करीब 35 लाख कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं झारखंड में 77 हजार से अधिक कर्मचारी इस काम में लगाए जाएंगे।

लोगों से सहयोग की अपील

अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक स्व-गणना करने की Appeal की है। उनका कहना है कि इससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया है कि सभी आंकड़े सुरक्षित रहेंगे और इनका उपयोग केवल सरकारी योजनाएं बनाने में किया जाएगा।

Hot this week

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...

Topics

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...

झारखंड के वित्त मंत्री अस्पताल में भर्ती, CM ने जाना हालचाल

Radhakrishna Kishore : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img