पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर कल मतदान, 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इस चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जहां 3.2 करोड़ से अधिक मतदाता 1448 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।

पिछले चुनाव में TMC का दबदबा

पिछले चुनाव में इन 142 सीटों में से Trinamool Congress ने 123 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 18 सीटें मिली थीं। अगर तृणमूल इस प्रदर्शन को दोहराती है, तो सरकार बनाना उसके लिए आसान होगा। वहीं BJP को सत्ता में आने के लिए इस चरण में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इन जिलों में होगी वोटिंग

इस चरण में हुगली, हावड़ा, कोलकाता, नदिया, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्धमान और दक्षिण 24 परगना जिलों में मतदान होगा। कुल 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 218 महिलाएं और 266 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा

इस चरण में 321 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें तृणमूल के 103, BJP के 73 और कांग्रेस के 36 उम्मीदवार शामिल हैं।
सबसे अमीर उम्मीदवारों में BJP के पलाश राणा (104 करोड़), तृणमूल के समीर चक्रवर्ती (76 करोड़) और जावेद खान (39 करोड़) शामिल हैं।

आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार भी मैदान में

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले 10 उम्मीदवारों में 5 BJP के हैं, जबकि एक तृणमूल का है। पुरसुरा से तृणमूल उम्मीदवार पार्थ हजारी और ISF के अराबुल इस्लाम पर 44-44 मामले दर्ज हैं।

हाई प्रोफाइल सीटों पर नजर

इस चरण में कई बड़े नेता चुनाव मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, सीपीएम के विकास रंजन भट्टाचार्य, Trinamool के ब्रत्य बसु और फिरहाद हकीम शामिल हैं।

पहले चरण के बाद तनाव और झड़पें

पहले चरण के मतदान के बाद कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर 24 परगना के जगद्दल में तृणमूल और BJP समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें गोलीबारी भी हुई। वहीं हुगली के गोघाट में भी दोनों दलों के बीच टकराव की खबर है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

तृणमूल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाकर माहौल खराब किया जा रहा है। वहीं BJ[ ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Hot this week

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...

Topics

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...

झारखंड के वित्त मंत्री अस्पताल में भर्ती, CM ने जाना हालचाल

Radhakrishna Kishore : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img