कोडरमा में 24 घंटे के अंदर नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Koderma Kidnapping Case : कोडरमा जिले की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के अपहरण के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। Police ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी 14 वर्षीय चंदन कुमार का Kidnapping उस समय कर लिया गया, जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। घटना के बाद बच्चे की बहन ने तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

SP के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सबसे पहले संदेह के आधार पर बच्चे के बहनोई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह बच्चे की विधवा मंझली बहन से शादी करना चाहता था और परिवार पर दबाव बनाने के लिए उसने अपहरण की साजिश रची।

उसकी निशानदेही पर Police ने पिंटू कुमार और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया, जिन्होंने बच्चे को छुपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों के पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मुख्य आरोपी सूरज कुमार, जो बच्चे की बड़ी बहन का पति है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे अपहरण की योजना बनाई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में कोडरमा के SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया और बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया।

Hot this week

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img