हैदराबाद में कार-लॉरी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hyderabad accident : हैदराबाद में आज यानी शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे (Painful Road Accidents) में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि car Lorry के पिछले हिस्से में फंस गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के समय कार में कुल सात लोग सवार थे। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक सिरसिला के रहने वाले थे और एक ही परिवार से थे। वे Yadagiri Gutta Temple से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img