बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कृष्णा रोड स्थित एक घर में बीती देर रात एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पिता बेतरह जख्मी हो गए हैं। घटना के समय घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए। घर के मुखिया करण सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और उनके शरीर पर कई गहरे घाव थे।

घटना के बाद आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं मौजूद था। उसका व्यवहार असामान्य लगने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला दावा किया। उसने कहा कि उसने अपने पिता को नहीं, बल्कि ‘भूत’ समझकर हमला किया। यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

घायल करण सिंह को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img