New Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत दूसरी मंजिल पर लगे एसी से हुई, जो तेजी से फैलते हुए ऊपर तक पहुंच गई। देखते ही देखते 6 फ्लैट इसकी चपेट में आ गए।
रेस्क्यू में आई मुश्किलें
इमारत में बाहर निकलने के लिए केवल एक सीढ़ी थी और एक लिफ्ट, जो पावर कट होने के कारण बंद हो गई। कई फ्लैट्स में लोहे की ग्रिल लगी होने की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रिल काटकर लोगों को बाहर निकाला।
इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने बाधा
हादसे में यह भी सामने आया है कि कई दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे, जो आग लगने के बाद काम नहीं कर पाए। इससे लोगों के फंसने की स्थिति और गंभीर हो गई।
CM और LG ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों को तुरंत इलाज और राहत दी जा रही है।
नेताओं ने लिया जायजा
केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra भी मौके पर पहुंचे और घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि रात करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच आग लगी, जिसके बाद दमकल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

