जनगणना 2027 में ‘सरना धर्म कोड’ शामिल करने की मांग, सीएम हेमंत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में आदिवासी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग ‘पृथक सरना धर्म कोड’ को जनगणना के दूसरे चरण में शामिल करने का आग्रह किया है। सीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह समाज की पहचान और अधिकार से जुड़ा विषय है। सही आंकड़े न होने पर योजनाओं का लाभ भी प्रभावित होता है।

इतिहास का दिया हवाला

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि आजादी से पहले आदिवासियों की धार्मिक पहचान अलग से दर्ज होती थी, लेकिन स्वतंत्र भारत में यह व्यवस्था खत्म हो गई। सरना धर्म की पूजा पद्धति और प्रकृति आधारित आस्था इसे अन्य धर्मों से अलग बनाती है। सीएम ने कहा कि आज देश डिजिटल रूप से काफी आगे बढ़ चुका है। ऐसे में सरना धर्म के लिए अलग कोड देना पूरी तरह संभव है और इससे आंकड़ों का सही संकलन हो सकेगा।

विधानसभा के संकल्प का जिक्र

उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड विधानसभा पहले ही सरना धर्म कोड के समर्थन में संकल्प पारित कर चुकी है, जो पूरे राज्य की भावना को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 2011 की जनगणना में अलग कोड नहीं होने के बावजूद देश के करीब 50 लाख लोगों ने अपने धर्म के रूप में ‘सरना’ दर्ज किया था। यह आदिवासी समाज के अपने धर्म के प्रति गहरे जुड़ाव को दिखाता है।

Also Read : धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

Hot this week

धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

Dhanbad : बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय...

Topics

धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

Dhanbad : बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img