इरफान अंसारी ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब लोकतंत्र शायद “आउटसोर्स” हो गया है और जनता की भूमिका केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि मतदान जनता करती है, लेकिन फैसले कहीं और होते दिखाई देते हैं।

EVM और तकनीक पर तंज

अपने बयान में उन्होंने आधुनिक तकनीक और चुनावी प्रक्रिया पर भी व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि चुनाव इतने “स्मूद” हो गए हैं कि संदेह होना स्वाभाविक लगता है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि नतीजों को देखकर ऐसा लगता है जैसे EVM से ज्यादा “इमेजिनेशन” ही शक्तिशाली हो गया है।

लोकतंत्र की भूमिका पर सवाल

इरफान अंसारी ने आगे लिखा कि लोकतंत्र का स्तर इतना “अपग्रेड” हो गया है कि अब वोटर खुद ही कन्फ्यूज है कि उसकी भूमिका क्या है। उन्होंने चुनाव को “पार्टिसिपेशन इवेंट” बताते हुए कहा कि जनता सिर्फ लाइन में लगती है, जबकि फैसले कहीं और तय होते हैं।

 

 

Hot this week

तमिलनाडु चुनाव नतीजे : विजय की राजनीति में एंट्री सफल, जनता ने दी नई पहचान

Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती...

Topics

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img