तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। चुनावी नतीजों में पार्टी 100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे साफ है कि जनता ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

ऐतिहासिक जीत पर परिवार में जश्न

विजय की इस बड़ी जीत से उनका परिवार भी बेहद खुश है। उनके पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर भावुक हो गए और कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में विजय का आत्मविश्वास और नेतृत्व दोनों मजबूत हुए हैं।

अकेले दम पर चुनाव लड़ने का मिला फायदा

चंद्रशेखर ने कहा कि बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन विजय ने यह चुनौती स्वीकार की. उनका मानना है कि यही फैसला उनकी ताकत बना और जनता ने इसे पसंद किया। लोगों ने विजय को सिर्फ नेता नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाया।

कांग्रेस पर भी दिया बड़ा बयान


कांग्रेस को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी का इतिहास बहुत मजबूत रहा है, लेकिन लगातार दूसरों को समर्थन देने से उसका जनाधार कमजोर हुआ है. उन्होंने इशारा किया कि अगर मौका मिला तो विजय कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने में भूमिका निभा सकते हैं। तमिलनाडु की राजनीति में यह नतीजा एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां एक नया चेहरा अब सत्ता के केंद्र में आ गया है।

Hot this week

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img