कोडरमा में जंगल से महिला का शव बरामद, दो महीने से थी लापता

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी 40 वर्षीय शकुंतला देवी, पति सुनील ठाकुर के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह इंदरवा पंचायत के मलकोको गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें महिला की पहचान हो सकी।

दो महीने से थी लापता

ग्रामीणों के अनुसार शकुंतला देवी पिछले करीब दो महीने से लापता थीं। बताया जा रहा है कि उनका अपने पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया था कि वह कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी और उसके साथ रहना चाहती थी। बताया जाता है कि वह युवक के घर भी गई थी, लेकिन उसके परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। मृतका के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अपने पिता के साथ रहता है।

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले...

Topics

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img