शहर को साफ और जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सख्त, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Municipal Corporation Action : शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी को लेकर उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बैठक में कहा गया कि मुख्य सड़कों के किनारे बने भवनों की जमीन की जांच की जाए। इसके लिए नगर निवेशक शाखा के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है। जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सभी वार्डों में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जाम की समस्या खत्म करने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से सहयोग लेने पर जोर दिया गया।

सफाई और नियमों के पालन पर सख्ती

सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए Single use Plastic और कैरी बैग के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया है। सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखकर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

दुकानदारों के लिए सख्त नियम

दुकानदारों को पार्किंग का सही उपयोग करने और बिना अनुमति निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सभी दुकानों में दो Dustbin रखना अनिवार्य किया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Hot this week

झारखंड में जनगणना 2026 की शुरुआत, स्व-गणना की रफ्तार धीमी

Jharkhand Census 2026 : झारखंड सहित पूरे देश में...

Topics

गिरिडीह में टेम्पू पलटने से किशोरी की मौत, छह घायल

Giridih Accident : झारखंड के Giridih जिले में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img