झारखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कमिटी घोषित, संतुलित और समावेशी गठन का दावा

Jharkhand Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की मंजूरी के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नई कमिटी का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस के Media chairman सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित कमिटी संतुलित और दूरदर्शी सोच के साथ तैयार की गई है, जो संगठन को नई दिशा देगी।

जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति

मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में बनी इस कमिटी में पदाधिकारियों को सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि स्पष्ट जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नई कमिटी में सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी गई है और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हर वर्ग की भागीदारी पर जोर

नई कमिटी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाओं और युवाओं को व्यापक भागीदारी दी गई है। इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है।

नेताओं ने जताया आभार

State Congress Committee के गठन पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने Party के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। इनमें उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहू, मंजूर अंसारी, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, केदार पासवान, डॉ. राकेश किरण महतो, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी और राजन वर्मा सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।

Hot this week

Topics

गिरिडीह में टेम्पू पलटने से किशोरी की मौत, छह घायल

Giridih Accident : झारखंड के Giridih जिले में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img