गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, पूरे अहमदाबाद में कांग्रेस को मिली सिर्फ 1 सीट

Gujarat Nikay Chunav Results: गुजरात के 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को सुबह शुरू हो गई। इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड का बड़ा संकेत माना जा रहा है। 26 अप्रैल 2026 को इन सभी सीटों के लिए मतदान हुआ था। कुल 9,200 सीटों पर वोट डाले गए, जिनमें 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे।

अहमदाबाद में BJP का पूरा दबदबा

अहमदाबाद में BJP ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग पूरी तस्वीर अपने पक्ष में कर ली। कांग्रेस को यहां सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली, जबकि बाकी सीटों पर BJP का दबदबा साफ नजर आया। इससे साफ है कि शहरी इलाकों में BJP की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

मतदान प्रतिशत भी रहा अच्छा

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगरपालिकाओं में 65.53 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 66.64 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत ज्यादा रहने से इन सीटों पर मुकाबला और भी दिलचस्प माना जा रहा है।

कई दलों की किस्मत का फैसला

इन चुनावों में BJP, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार भी मैदान में थे। आज इन सभी दलों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत

राजनीतिक जानकार इन निकाय चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। शहरी निकायों के साथ जिला और तालुका पंचायतों के नतीजे यह तय करेंगे कि जनता का रुझान किस तरफ जा रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ नतीजों पर नजर बनाए हुए है।

Hot this week

अब आधार नहीं होगा जन्मतिथि का दस्तावेज, UIDAI ने जारी किया बड़ा अपडेट

UIDAI: आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया...

टाटा स्टील को झटका, HC ने ITC मामले में याचिका सुनने से किया इनकार

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने टाटा स्टील लिमिटेड की...

Topics

टाटा स्टील को झटका, HC ने ITC मामले में याचिका सुनने से किया इनकार

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने टाटा स्टील लिमिटेड की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img