Gangtok : पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक दौरे के दौरान युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर एक अलग ही अंदाज दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए कहा कि युवाओं के साथ बिताया यह समय काफी ऊर्जावान रहा। गंगटोक में एक फुटबॉल ग्राउंड पर पीएम बच्चों और युवाओं के साथ बातचीत करते और खेलते नजर आए। उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जहां लोगों ने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
Clearly, an energising football session with these youngsters! pic.twitter.com/Xc99oCylqt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
ऑर्किड पार्क का दौरा और समारोह में शामिल होंगे
दौरे के दौरान पीएम स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क में विकसित ऑर्किड केंद्र का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वह पलजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पीएम 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में पहल
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नामची जिले के यांगंग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न मेडिकल और शैक्षणिक संस्थानों का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। पीएम तीस्ता नदी पर दो नए पुलों की आधारशिला रखेंगे और कई सड़कों के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। इससे अलग-अलग जिलों के बीच आवागमन आसान होगा।
शहरी विकास और पर्यावरण पर फोकस
शहरों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए सरकारी भवन, आवास योजनाएं और सीवरेज सिस्टम परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए नदी प्रदूषण कम करने की योजनाओं पर भी काम होगा। पर्यटन क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स और तीर्थ स्थलों के विकास की योजनाएं शुरू होंगी। इसके अलावा युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026

