Samrat Chaudhary : बिहार के CM सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की।
CM के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई और VIP गेट से उन्हें सीधे गर्भगृह तक ले जाया गया। देवघर के SDM रवि कुमार ने मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें Shawl Gift कर सम्मानित किया।
पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
देवघर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम भी पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा की और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने बिहार और झारखंड के विकास और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
बासुकीनाथ धाम में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा के बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को Guard of Honour दिया गया। मीडिया से बातचीत में CM ने कहा कि उन्होंने बाबा बासुकीनाथ से दोनों राज्यों के विकास और समृद्धि की कामना की है। वहीं, उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

