Patna : CM सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साणंद से की गई। पुलिस के अनुसार, धमकी मिलने के बाद तुरंत मोबाइल नंबर को निगरानी पर लिया गया। तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली, जिसके बाद मुंगेर पुलिस की एक विशेष टीम वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांका का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिससे धमकी दी गई थी। फिलहाल आरोपी को पारगमन रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बिहार पहुंचने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि उसने मुख्यमंत्री को धमकी क्यों दी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।
Also Read : चतरा में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत चार ढेर

