चतरा में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत चार ढेर

Chatra : जिले के पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में आज यानी शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख का इनामी उग्रवादी सहदेव सोरेन भी शामिल बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई सुरक्षा बलों और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी ली जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम चरण का अभियान चल रहा है। चाईबासा से लेकर चतरा तक सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश तेज हो गई है।

Also Read : JAC 9वीं रिजल्ट जारी, 99.17% छात्र पास, बोकारो टॉप पर

Also Read : गिरिडीह समाहरणालय में मॉक ड्रिल, आग से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

Also Read : महिला आरक्षण पर ललन सिंह की विपक्ष को चेतावनी, पीएम की बात मानने को कहा

Hot this week

Topics

JAC 9वीं रिजल्ट जारी, 99.17% छात्र पास, बोकारो टॉप पर

Ranchi : Jharkhand Academic Council (JAC) ने शैक्षणिक सत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img