Palamu : पलामू में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। यह अकाउंट विदेशी नंबर, खासकर इंडोनेशिया के नंबर से तैयार किया गया है। फर्जी अकाउंट से कई अधिकारियों और आम लोगों को मैसेज भेजे गए। एक अधिकारी को सीधे संदेश भेजे जाने के बाद मामला सामने आया और प्रशासन अलर्ट हो गया।
प्रशासन की अपील, सतर्क रहने की सलाह
मामले के सामने आने के बाद जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें।
पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब डीसी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया हो। इससे पहले भी तीन बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पहली बार 2021-22 में, दूसरी बार 2022-23 में और तीसरी बार 2025 के अंतिम महीनों में वियतनाम के नंबर से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था। फरवरी में पलामू एसपी के नाम पर भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था, जिससे साइबर अपराधियों की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मामले में FIR दर्ज, जांच जारी
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले फर्जी अकाउंट बनाने के लिए बिहार से सिम कार्ड खरीदा गया था और आईफोन के जरिए अकाउंट तैयार किया गया था।
Also Read : पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

