West Bengal Election: पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
बंगाल चुनाव को लेकर क्या कहा
बंगाल चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक सभी ने काफी मेहनत की है। उनका मानना है कि इस मेहनत का अच्छा नतीजा जरूर मिलेगा।
क्या कप्तानी के लिए तैयार हैं?
इस सवाल पर नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें पार्टी के सिस्टम और स्ट्रक्चर पर पूरा भरोसा है। पार्टी में शुरू से जो सीख मिलती है, वही आगे रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं से उन्हें काफी सीखने को मिलता है और टीम वर्क के जरिए ही पार्टी आगे बढ़ती है।
पांच राज्यों के चुनाव में क्या है भूमिका
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि पूरी पार्टी को एकजुट करके पूरी ताकत से चुनाव में लगाया जाए। इसके साथ ही चुनावी गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय भी जरूरी होता है।
बंगाल जीत पर क्या बोले
जब उनसे पूछा गया कि क्या बंगाल जीतना पहले ही मैच में वर्ल्ड जीतने जैसा होगा, तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी लंबे समय से संघर्ष कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे नेताओं ने यहां काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि भले ही वे अध्यक्ष हैं, लेकिन इस संघर्ष में सभी का योगदान है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी बंगाल में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

