धनबाद में बड़ा पुलिस फेरबदल, 18 थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला

Dhanbad : कोयलांचल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में करीब 18 थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल के तहत कई अहम थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रभात रंजन को पंचेत से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुजीत सिंह को पंचेत थाना प्रभारी बनाया गया है। बालमुकुंद को अलकडीहा थाना का प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, विश्वजीत ठाकुर को भूली थाना प्रभारी और अमृता खलखो को कपूरिया थाना की जिम्मेदारी दी गई है। बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी तथा प्रमोद लकड़ा को एससी/एसटी थाना का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, सुरबाला को बाघमारा महिला थाना, अकबर खान को मनियाडीह थाना और शंभु नाथ सिंह को गौशाला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेन्द्र शर्मा को भागाबांध और अलिसा को रामकनली थाना का प्रभारी बनाया गया है।

राजेश कुमार को लोदना और शेखर को गलफरबाड़ी थाना की कमान सौंपी गई है। पवन चंद्र पाठक को महुदा और धीरज कुमार शर्मा को बांध थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में, अभिरव कुमार को मैथन और अमन आकृष्ट को सुदामडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने उम्मीद जताई है कि इस बदलाव से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

Hot this week

महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में...

Topics

महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में...

सारंडा में मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में CRPF जवान जख्मी, अब तक 6 जवान जख्मी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img