Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने उन पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। छात्राओं ने चरही थाने में प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले 11 अप्रैल को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर भी मामले की सूचना दी गई थी।
जांच में जुटी एजेंसियां
मामले के सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति भी सक्रिय हो गई हैं। शुरुआती शिकायतों के आधार पर दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि विरोध करने पर प्राचार्य उन्हें चुप रहने के लिए दबाव बनाता था और घर पर बताने से रोकता था। साथ ही परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, दो की मौत

