पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का डुमरी हॉल्ट पर ठहराव, सहरसा-यशवंतपुर के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

Deoghar : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना और आसनसोल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में अहम बदलाव किया है। अब यह ट्रेन डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 03202/03201 पटना-आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन का डुमरी हॉल्ट पर ठहराव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

03202 पटना-आसनसोल स्पेशल सुबह 06:36 बजे डुमरी हॉल्ट पहुंचेगी और 06:37 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं, 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल शाम 18:06 बजे पहुंचेगी और 18:07 बजे प्रस्थान करेगी।

गर्मी में यात्रियों को राहत

गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और यशवंतपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को सहरसा से रात 8:25 बजे चलेगी और शनिवार रात 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

वहीं, 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 अप्रैल से 3 मई के बीच तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रविवार सुबह 7:00 बजे यशवंतपुर से चलेगी और मंगलवार सुबह 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन अपने सफर के दौरान जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की व्यवस्था की गई है।

 

Hot this week

धनबाद में बड़ा पुलिस फेरबदल, 18 थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला

Dhanbad : कोयलांचल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने...

महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में...

Topics

धनबाद में बड़ा पुलिस फेरबदल, 18 थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला

Dhanbad : कोयलांचल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने...

महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में...

सारंडा में मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में CRPF जवान जख्मी, अब तक 6 जवान जख्मी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img