पलामू में LPG सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बड़ी कार्रवाई, गैस डीलर का लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

Major Action Taken after LPG Cylinder Blast in Palamu: मेदिनीनगर में हुए LPG सिलेंडर ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। Gas Agency के डीलर के लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वहीं लापरवाही के आरोप में टीओपी-3 के प्रभारी समेत टाइगर मोबाइल के जवानों को भी निलंबित कर दिया गया है।

बैरिया चौक के पास हुआ था सिलेंडर ब्लास्ट

यह घटना रविवार को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास हुई थी। जहां एक गैस एजेंसी के डंप में रखे LPG सिलेंडरों के बीच अचानक ब्लास्ट हो गया।

विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की चपेट में चार लोग आ गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना घनी आबादी वाले इलाके में होने की वजह से लोगों में काफी दहशत का माहौल बन गया था।

गैस एजेंसी के डंप में रखे थे कई सिलेंडर

मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां एक गैस एजेंसी का डंप था, जहां बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर रखे गए थे।

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

गैस डीलर पर कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन की ओर से संबंधित गैस डीलर के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके खिलाफ और किन-किन कानूनी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा सकती है, इस पर भी योजना बनाई जा रही है। इस मामले में DC समीरा एस ने प्रशासनिक कार्रवाई की पुष्टि की है।

पुलिस की लापरवाही पर भी गिरी गाज

मामले की शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। इसी वजह से TOP-3 के प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और उनकी टीम में तैनात टाइगर मोबाइल के जवानों को निलंबित कर दिया गया है। यह इलाका मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के TOP-3 के अंतर्गत आता है।

घटनास्थल से कुछ सिलेंडर गायब मिले

SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली थी कि घटनास्थल पर करीब चार दर्जन खाली और भरे LPG सिलेंडर मौजूद थे।

लेकिन सोमवार को जांच के दौरान वहां केवल 18 सिलेंडर ही मिले। इससे साफ है कि कुछ सिलेंडर घटनास्थल से गायब हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सिलेंडर कहां गए और किसने हटाए।

पुलिस विभाग में भी फेरबदल

घटना के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में भी बदलाव किया गया है। हरिहरगंज के पथरा ओपी में तैनात मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पाटन थाना में तैनात एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह को पथरा ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है।

घनी आबादी वाले इलाके में हादसे से बढ़ी चिंता

जिस जगह यह ब्लास्ट हुआ, वह घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में लोगों में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी मांग कर रहे हैं कि इस मामले में पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Hot this week

झारखंड HC का फैसला, शराब कारोबारी नवीन केडिया को मिली सशर्त जमानत

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को...

रांची में बढ़ेगी CCTV निगरानी, शैडो एरिया भी आएंगे दायरे में

Ranchi CCTV Plan : राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था...

Topics

रांची में बढ़ेगी CCTV निगरानी, शैडो एरिया भी आएंगे दायरे में

Ranchi CCTV Plan : राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img