पलामू में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो बुझाने के दौरान अचानक फट गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर गए हुए थे। घर पर उनका 15 वर्षीय पोता बृजभान कुमार अकेला था और खाना बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। घबराकर बृजभान ने आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लोग पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में ज्ञानी मोची, अरुण मोची समेत चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल ज्ञानी मोची और अरुण मोची को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विस्फोट के कारण घर को भी नुकसान पहुंचा है। रसोईघर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और घर में लगा एस्बेस्टस भी उड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img