टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर संतोष कुमार ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली जमानत

Tender Scam : ग्रामीण विकास विभाग में कथित टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले के आरोपी Executive Engineer संतोष कुमार ने बुधवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

अदालत में Surrender के बाद संतोष कुमार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी है। साथ ही, अदालत ने पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश छोड़कर न जाने की शर्त भी रखी है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत कुल 15 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपी Court में सरेंडर कर चुके हैं और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है। फिलहाल मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Hot this week

Topics

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

Bokaro Road Collapse : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img