चतरा में कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल

Chatra : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने नानी घर इटखोरी से चौपारण लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार सवार दो लोग भी घायल

इस हादसे में कार में सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हिमांशु कुमार और विक्रम कुमार के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वीडियोग्राफर बताए जा रहे हैं और शादी समारोह के काम से जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परसौनी चौक के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Hot this week

तमिलनाडु चुनाव नतीजे : विजय की राजनीति में एंट्री सफल, जनता ने दी नई पहचान

Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती...

Topics

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img