Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। काउंसिल के अनुसार, मंगलवार तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें और अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।
एक साथ जारी होगा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
इस बार जैक एक नया बदलाव करने जा रहा है। आमतौर पर अलग-अलग दिनों में जारी होने वाले कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के रिजल्ट इस बार एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किए जाएंगे। इससे छात्रों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें तुरंत प्रमाणित दस्तावेज मिल जाएगा, जो आगे की पढ़ाई और एडमिशन में काम आएगा।
परीक्षा में शामिल हुए इतने छात्र
इस साल राज्यभर से करीब 3.23 लाख छात्रों ने इंटर की परीक्षा दी है।
- कला संकाय : 2.12 लाख
- विज्ञान संकाय : 90 हजार
- वाणिज्य संकाय : 21 हजार
Also Read : चतरा में कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल

