धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट में बम धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

Bomb Threat at Latehar Civil Court : झारखंड के धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट (Latehar Civil Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

कोर्ट प्रशासन और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सघन जांच अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

धनबाद सिविल कोर्ट में हाई अलर्ट

धनबाद सिविल कोर्ट को यह धमकी दूसरी बार मिली है। इस बार भी कोर्ट परिसर के हर हिस्से की जांच की गई। कोर्ट में खड़ी गाड़ियों और पार्किंग क्षेत्र को भी डॉग स्क्वॉड की टीम ने बारीकी से छाना।

मौके पर DSP डी.एन. बंका और धनबाद थानेदार समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर में सघन निगरानी रखी और कुछ समय के लिए Court परिसर को खाली भी कराया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। बावजूद इसके, कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है।

लातेहार सिविल कोर्ट में भी जांच अभियान

लातेहार में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे न्यायालय के सरकारी ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम धमकी भेजी गई।

सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अवगत कराया। SP के निर्देश पर डीएसपी संजीव मिश्रा और थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा दल-बल के साथ तुरंत सिविल कोर्ट पहुंचे।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से न्यायालय परिसर के सभी कक्ष, कार्यालय और आसपास के इलाके की तलाशी ली गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट के हर कमरे और परिसर के कोने-कोने को देखा, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और तकनीकी टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए सक्रिय है।

पुलिस की सतर्कता जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समय-समय पर जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है और हर पहलू की जांच में जुटा हुआ है।

Hot this week

कोडरमा-जमुना रोड पर बाइक और हाइवा की टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Bike and Hiva Collision: कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद...

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : अधिवक्ताओं में उत्साह, मतदान शांतिपूर्ण

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए...

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...

गुमला में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 8 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई

Gumla : जिले के बिशुनपुर ब्लॉक की सेरका पंचायत...

Topics

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img