Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए मतगणना 20 मार्च को होगी। 23 पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती रांची के डोरंडा स्थित बार काउंसिल कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी।

12 मार्च को हुआ था मतदान

गौरतलब है कि बार काउंसिल चुनाव के लिए 12 मार्च को राज्यभर के 75 बूथों पर मतदान कराया गया था। इस दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अलग-अलग जिलों में पड़ा मतदान

चुनाव के दौरान झारखंड हाईकोर्ट में 2,165 वोट डाले गए। इसके अलावा गुमला में 234, बुंडू में 42, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265, चांडिल में 36, खूंटी में 114 और चक्रधरपुर में 39 मत पड़े।

नतीजों पर टिकी निगाहें

अब सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की नजर 20 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Hot this week

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img