धनबाद की 8 लेन सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, लोगों में डर का माहौल

Large Pothole on the Road : झारखंड के धनबाद में करोड़ों रुपये की लागत से बनी 8 लेन सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। धनबाद से भूली जाने वाली इस व्यस्त सड़क के Right Lane में अचानक एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह सड़क शहर की प्रमुख और सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बीच सड़क पर बना यह गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और खुद ही स्थिति संभालने में जुट गए। लोगों ने गड्ढे के चारों ओर ईंट और पत्थर लगाकर अस्थायी घेराबंदी की, ताकि कोई वाहन उसमें न गिर जाए। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 450 से 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क में बार-बार खामियां सामने आ रही हैं।

उनका कहना है कि निर्माण के समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसकी वजह से सड़क इतनी जल्दी खराब हो रही है। लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने या किसी Pipe Line में लीकेज होने के कारण यह गड्ढा बना हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते जांच और मरम्मत नहीं की गई, तो सड़क का और हिस्सा भी धंस सकता है।

इस मामले में RCD के इंजीनियर मिथिलेश सिंह ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल गई है। निरीक्षण के लिए टीम भेज दी गई है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं, स्थानीय लोग केवल अस्थायी मरम्मत से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि स्थायी समाधान निकाला जाए और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img