Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
SSP राकेश रंजन ने कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और इलाके में बढ़ते अपराध को देखते हुए की गई।
प्रकाश रजक पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जमीन कारोबारियों से मिलीभगत की। उन पर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें की थीं।
इधर, कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ गई थीं। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर Firing की घटना हुई, वहीं अगले ही दिन बोड़ेया के एक सरकारी स्कूल में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात सामने आई। इन घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।
मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने Jharkhand High Court में थानेदार के खिलाफ याचिका दायर की। महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
