पलामू में ऐतिहासिक फैसला : डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा

Historic decision in Palamu : झारखंड के पलामू जिले में स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन (Daltonganj Railway Station) का नाम अब बदलकर मेदिनीनगर किया जाएगा।

इस संबंध में राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले राज्य कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

सरकार की ओर से जारी Notification में बताया गया है कि नाम परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार से भी अनापत्ति मिल चुकी है।

यह रेलवे स्टेशन धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आता है और इस सेक्शन के प्रमुख राजस्व देने वाले स्टेशनों में शामिल है।

डालटनगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण वर्ष 1902 में हुआ था। अंग्रेजों के शासनकाल में ईस्ट इंडियन रेलवे ने यहां रेल लाइन बिछाई थी और स्टेशन की स्थापना की गई थी। अब करीब 124 साल बाद इसका नाम बदलकर मेदिनीनगर रखा जा रहा है।

यह स्टेशन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र है, जहां राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ और कई अन्य सुपरफास्ट ट्रेनें रुकती हैं। फिलहाल स्टेशन का कोड DTO है, लेकिन नाम बदलने के बाद रेलवे द्वारा नया कोड भी जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में ही झारखंड सरकार ने डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया था। यह नाम चेर वंश के प्रसिद्ध शासक राजा मेदिनीराय के सम्मान में रखा गया है, जिनका शासनकाल 17वीं सदी में माना जाता है।

Hot this week

झारखंड में IAS अधिकारी को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

Controversy over IAS officer in Jharkhand: झारखंड में एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img