रांची खादी मेले में हादसा : करंट लगने से दुकानदार की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित खादी (हैंडलूम और सरस) मेले में एक दुखद हादसा हो गया। करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मो. जुनैद के रूप में हुई है, जो भागलपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे मेले में हैंडलूम का स्टॉल लगाए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग स्टॉल में शरण लेने लगे। इसी बीच बिजली का तार, जो मैट के नीचे बिछाया गया था, उसके संपर्क में आने से मो. जुनैद करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। आयोजकों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और मेले को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। घायल अवस्था में जुनैद को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

Topics

पलामू में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img