झारखंड में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Ranchi : राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री रहा।

सबसे अधिक गर्मी डाल्टनगंज में दर्ज की गई, जहां तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं खूंटी में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में बोकारो में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 19.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 36.4 और न्यूनतम 21.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Hot this week

पलामू में संदिग्ध हालात में मिली युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के रेडमा इलाके...

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

Topics

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

रांची खादी मेले में हादसा : करंट लगने से दुकानदार की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img