गोपालगंज में JDU विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Gopalganj (Bihar) : गोपालगंज जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के JDU विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और करीबी राहुल तिवारी के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज यानी सोमवार सुबह एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में करीब पांच थानों की पुलिस ने विधायक के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी की। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही विधायक और उनके भाई घर से फरार हो गए।

जमीन कब्जा और फायरिंग का आरोप

मालूम हो कि यह मामला जमीन कब्जाने और जानलेवा हमले से जुड़ा है। मीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार राय ने 1 अप्रैल को कुचायकोट थाने में FIR दर्ज कराई थी। इल्जाम है कि बेलवा गांव में करीब 17 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। वहां बने कमरों के ताले तोड़ दिए गए और विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना की साजिश में विधायक और उनके भाई की भूमिका सामने आई है।

गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीमें

एसपी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक पप्पू पांडेय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 5.69 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जाती है। उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कई लग्जरी गाड़ियां, कमर्शियल प्रॉपर्टी और जिले में कई जगह जमीनें हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

अप्रैल में ही तपने लगा झारखंड, कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही तेज...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img