हजारीबाग के सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं ने दर्ज कराई शिकायत

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने उन पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। छात्राओं ने चरही थाने में प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले 11 अप्रैल को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर भी मामले की सूचना दी गई थी।

जांच में जुटी एजेंसियां

मामले के सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति भी सक्रिय हो गई हैं। शुरुआती शिकायतों के आधार पर दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि विरोध करने पर प्राचार्य उन्हें चुप रहने के लिए दबाव बनाता था और घर पर बताने से रोकता था। साथ ही परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, दो की मौत

Hot this week

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

Topics

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

गिरिडीह में सात घर जलकर राख, कई परिवार बेघर

Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img