महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी दल महिला आरक्षण का विरोध करेगा, उसे लंबे समय तक इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का जिसने भी विरोध किया, उसे इतिहास ने कभी माफ नहीं किया है। उन्होंने इसे देश के संसदीय इतिहास का निर्णायक क्षण बताया।

देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के जीवन में कुछ ऐसे निर्णायक क्षण आते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और अब देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस भ्रम में न रहें कि हम महिलाओं को कुछ दे रहे हैं। यह उनका अधिकार है, जिसे दशकों तक रोका गया। अब इसे लागू कर हम उस गलती का प्रायश्चित कर रहे हैं।

किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक इकाई के रूप में देखना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा। दक्षिण भारत के राज्यों को भरोसा दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी राज्य की लोकसभा सीटों का अनुपात कम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को गारंटी चाहिए तो वह गारंटी भी देने को तैयार हैं और वादा चाहिए तो वादा भी करेंगे।

दक्षिण भारत को दिया भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर तमिल में कोई बेहतर शब्द है तो वह उसका भी इस्तेमाल करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो शब्दों के खेल की जरूरत नहीं होती। प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।

‘क्रेडिट का ब्लैंक चेक’ विपक्ष को

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर इस बिल का विरोध होगा तो इसका राजनीतिक लाभ उन्हें मिल सकता है। लेकिन अगर सभी दल साथ आएंगे तो इसका श्रेय सबको मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का क्रेडिट नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिल पास होने के बाद विपक्ष चाहे तो पूरा श्रेय ले ले। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फोटो भी विपक्ष अपने नाम से छपवा सकता है और सरकार उसकी व्यवस्था कर देगी।

30 साल तक तकनीकी बहानों से रोका गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले तीन दशकों में महिला आरक्षण को तकनीकी बहानों से रोका गया। उन्होंने कहा कि हर बार कहा गया कि हम बिल के पक्ष में हैं, लेकिन कोई न कोई शर्त जोड़कर इसे टाल दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की बहानेबाजी के कारण महिला आरक्षण तीन दशक तक लागू नहीं हो पाया।

‘काला टीका’ पर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में विपक्ष पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कुछ सांसद काले कपड़े पहनकर आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां शुभ काम से पहले काला टीका लगाने की परंपरा होती है ताकि नजर न लगे। उन्होंने विपक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि काला टीका लगाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद सदन में हल्की हंसी और नोकझोंक का माहौल बन गया।

Hot this week

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img