झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता की नियुक्ति

Jharkhand Lokayukta : झारखंड में लोकायुक्त पद पर लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब खत्म हो गई है। Jharkhand High Court के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश को मंजूरी देते हुए यह नियुक्ति की है।

राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही न्यायमूर्ति गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता का न्यायिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वे वर्ष 1997 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और संयुक्त बिहार के समय ADJ के रूप में कार्य किया। वर्ष 2013 में वे झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने और 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आरआरडीए ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वे झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने चर्चित चारा घोटाला मामले की सुनवाई भी की थी।

लोकायुक्त की नियुक्ति एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत होती है। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाती है, जिसमें High Court के मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। समिति की सिफारिश के आधार पर राज्यपाल नियुक्ति करते हैं। लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक होता है, जो भी पहले पूरा हो।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य के लोकायुक्त रहे न्यायमूर्ति DN Upadhyay का कार्यकाल फरवरी 2022 तक था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण 29 जून 2021 को उनका निधन हो गया था। तब से यह पद खाली था। वर्तमान में लोकायुक्त कार्यालय में चार हजार से अधिक मामले लंबित हैं, जिनकी सुनवाई अब नई नियुक्ति के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

Hot this week

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img