Giridih Engineering College : गिरिडीह जिले को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गुरुवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के जरीडीह में Engineering College Building का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की शुरुआत के साथ ही जिले में उच्च और तकनीकी शिक्षा के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव और Superintendent of Police Dr. Bimal Kumar सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
भूमि पूजन के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह को शिक्षा का केंद्र बनाने का जो वादा किया गया था, उसकी शुरुआत इस इंजीनियरिंग कॉलेज से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जिले के छात्रों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गिरिडीह में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सर जेसी बोस Universities, Engineering Colleges, Law Colleges and Polytechnics जैसे संस्थान एक ही परिसर में विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा हाल ही में चार नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी भी दी गई है, जिसमें गिरिडीह का नाम शामिल है।
वहीं विधायक Kalpana Murmu Soren ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों के लिए बेहतर अवसर लेकर आएगा और यहां हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से झारखंड शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा और राज्य के युवाओं के सपने साकार होंगे।

