बंगाल चुनाव में झारखंड की गूंज, कल्पना सोरेन ने किया TMC के पक्ष में प्रचार

Kalpana Soren : विधानसभा चुनाव के बीच अब झारखंड की राजनीति की भी गूंज सुनाई देने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने CM हेमंत सोरेन के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी और दांतन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार भी विकास और जनहित की नीतियों को ध्यान में रखकर वोट करेगी।

केशियारी में उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार श्रीरामजीबन मंडी के लिए वोट मांगे और जनता के उत्साह को जीत का संकेत बताया। वहीं, दांतन में माणिक मैती के समर्थन में भी उन्होंने लोगों से अपील की।

Kalpana Soren ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल का रिश्ता सिर्फ सीमाओं का नहीं, बल्कि संघर्ष और सहयोग का भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य का विकास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी और विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img