रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। खरवागढ़ा–गट्टीगढ़ा के पास Railway Line पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने Police को दी। सूचना मिलते ही जलडेगा थाना के SI सुशील कुमार शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। Police आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img