रांची में ओरिएंट क्राफ्ट फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मियों का प्रदर्शन, दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी

Ranchi : रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर महिला कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने काम बंद कर प्लांट गेट के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ा है।

प्रबंधन ने दिया भुगतान का आश्वासन

पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बातचीत हुई। कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि अगले सोमवार तक सभी बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। फैक्ट्री में करीब 2400 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें 85 प्रतिशत महिलाएं हैं। हालांकि करीब 40 प्रतिशत महिला कर्मी वेतन मिलने तक काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं।

नेतृत्व की कमी से बढ़ी परेशानी

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं आ रहा है। एहतियात के तौर पर प्लांट के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

निर्यात घटने से प्रभावित हुआ उत्पादन

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुई थी। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला। कोरोना काल और हाल में अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के कारण निर्यात घटा, जिससे उत्पादन और भुगतान प्रभावित हुआ है।

Also Read : झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

Hot this week

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

Topics

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img