धनबाद में जानलेवा हमले के मामले में सभी आरोपियों पर आरोप तय, अगली सुनवाई 22 अप्रैल को

Dhanbad : धनबाद में जानलेवा हमले के मामले की सुनवाई बुधवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में हुई। इस दौरान बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो अदालत में उपस्थित रहे। विशेष न्यायाधीश अर्पिता नारायण की अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे की सुनवाई की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की गई है।

यह मामला 4 सितंबर 2022 का है। शिकायतकर्ता मनोज चौहान के अनुसार, वह उस दिन शाम करीब 4 बजे श्यामडीह स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती एक मरीज से मिलने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की।

मनोज चौहान ने 10 सितंबर 2022 को इस घटना को लेकर शरद महतो, गोपाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, राम चौहान, राजू शर्मा, मनजीत सिंह, कमलेश चौहान, महेंद्र चौहान, शिव शंकर चौहान सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इससे पहले 16 अप्रैल 2021 को भी उन पर गोली और बम से हमला किया गया था, जिसमें वे बच गए थे। इस संबंध में उन्होंने बरोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 30 नवंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है।

Hot this week

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...

झारखंड में बनेंगे दो नए चिड़ियाघर, 200 वन्यजीवों को मिलेगा प्राकृतिक आवास

Jharkhand zoo project: झारखंड में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा...

खड़गे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस...

Topics

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...

खड़गे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img